दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे व्यापारी पर बाइक पर सवार बदमाशों ने किया प्राण घातक हमला

मुकीम अहमद अंसारी

शोर मचाए जाने पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भागे

 

सहसवान, बदायूं। जनपद संभल थाना बहजोई ग्राम फतेहपुर समसेई निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामरक्षपाल ने थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उनका पुत्र विकास इस्लामनगर कस्बे में दुकान चलाता है वह अपनी बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था पीसी बीच गंगा एक्सप्रेस में पुल के नीचे पर आए तीन बदमाशों ने जिन्होंने मुंह पर मास्क लगा रखा था पीछे से डंडे से जानलेवा हमला कर दिया जिससे विकास वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया उसने शोर मचा दिया तो पहुंचे राहगीरों को देखकर आरोपी मौके पर बाइक संख्या यूपी एन 7052 जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। यह बात मेरे पुत्र ने मुझे बताई।

गंभीर रूप से घायल अपने पुत्र विकास को में लेकर थाना कोतवाली आया हूं कृपया रिपोर्ट दर्ज करने का कष्ट करें इस्लामनगर पुलिस ने अपराध संख्या 224 धारा 3913 115 बटे दो 352 के अंतर्गत मामले की अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मौके पर छोड़ी गई बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!