घरेलू सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर चालक की रास्ते में मौत एक गंभीर रूप से घायल
मुकीम अहमद अंसारी
“मृतक को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा, जबकि घायल को चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेजा”
सहसवान, बदायूं। सहसवान बिसौली मार्ग पर खितौरा से घरेलू सामान लेकर बाइक से घर वापस लौट रहे दो बाइक सवार को विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर दोनों दूर दूर जा गिरे जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भेजा जहां गंभीर रूप से घायल सुभाष ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरा घायल सोनपाल को स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम होतीपुर निवासी सुभाष पुत्र श्याम पाल सिंह 26 वर्ष सोनपाल पुत्र भागीरथ 55 वर्ष अपने गांव से अपनी बाइक लेकर घरेलू सामान खरीद में हेतु ग्राम खितौरा शाम 6:30 बजे के लगभग गए हुए थे जहां वह घरेलू सामान खरीद कर बाइक द्वारा 7:00 बजे के लगभग सामान लेकर घर वापस लौट आए थे की ग्राम बहवलपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात बहाने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरे पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान उपचार हेतु जा रही थी कि रास्ते में ही सुभाष ने दम तोड़ दिया जबकि घायल सोनपाल को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

