पति गया था घर से बाहर मजदूरी करने  खाना बना रही युवती के साथ दंपति ने घर में घुसकर लाठी डंडों से की मारपीट किया गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम मझोलरा निवासी कन्यावती पत्नी श्रीनिवास ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति घर से बाहर मजदूरी करने गया था वह घर पर अकेली थी शाम 6:00 बजे के लगभग घर पर खाना बना रही थी इसी बीच श्री कृष्ण पुत्र राजाराम ममता पुत्र श्री कृष्णा उसके घर में जबरन घुस आए तथा उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया शोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजनों ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।।

पुलिस ने अपराध संख्या 246 धारा 351 / 3, 352, 115/2 के अंतर्गत मामले की आरोपी दंपति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!