दहगवां में हुआ ऐतिहासिक पीडीए जन-संवाद, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक भागीदारी का दिया संदेश
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। दहगवां, श्याम रिजॉर्ट में आयोजित पीडीए जन-संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि मोहम्मद फहाद ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सम्मानजनक भागीदारी और अधिकारों की रक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम आयोजक गजेन्द्र यादव एडवोकेट, सदस्य जिला पंचायत वार्ड-21 रसूलपुर कलां ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन-संवाद का उद्देश्य सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

