स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव पूर्व विधायक एवं मंत्री की स्मृति में ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। स्वर्गीय ओंकार सिंह यादव पूर्व विधायक एवं मंत्री, की स्मृति में ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रविवार को आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि सहसवान विधायक बृजेश यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि खेल सर्वोपरि है और खेल के मैदान में खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन तथा खेल भावना ही सबसे महत्वपूर्ण है। आकाश मिश्रा ने बताया कि स्वर्गीय ओंकार सिंह यादव की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों से जोड़ना रहा है। टूर्नामेंट के आयोजक हिमांशु उपाध्याय ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया। मैदान पर हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया। प्रतियोगिता में मैच रेफरी की भूमिका देवांश सक्सेना, ठाकुर वरुण सिंह, सत्यवीर यादव, दीपक चौहान, परसिया और बबलू मौर्य ने निभाई, जबकि स्कोर की जिम्मेदारी केशव उपाध्याय ने संभाली। इस दौरान आकाश मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, महेंद्र प्रताप यादव, गौरव यादव, केशव उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!