फर्राटा पंखे में करंट आने से नौ साल के बालक की मौत, बेटे को अचेत देख बेसुध हुई मां

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं।वजीरगंज थाना क्षेत्र के सहावर खेड़ा में शनिवार रात कमरे में रखी कुठिया से गेहूं लेने गए नौ साल के बालक आयुष की करंट लगने की मौत हो गई।कमरे में बेटे को अचेत अवस्था में पड़ा देख मां बेसुध हो गई।परिवार में कोहराम मच गया।गांव निवासी आयुष के चचेरे भाई सरवन सिंह ने बताया कि आयुष ने अपनी चीज लेने को पैसे मांगे थे।मां ने आयुष से कमरे कुठिया से गेंहू निकालने को कह दिया। वह कमरे से गेंहू लेने को गया था।इसी दौरान वह पास ही रखे फर्राटा पंखे में करंट आने से उसकी चपेट में आ गया।

बेटे को अचेत देख चीख पड़ी मां:-

मां के कमरे में जाकर देखा, तो वह अचेत पड़ा था। उसके पास ही गेहूं की थैली भी पड़ी मिली।मां बेटे को देखकर चीखकर बेसुध हो गई। परिजन आयुष को लेकर सीएचसी बिसौली लेकर गए।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।आयुष कक्षा तीन में पढ़ता था।उसके परिवार में पिता सोनू सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।आयुष का एक छोटा भाई भी है,जिसकी उम्र महज डेढ़ माह है।बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बिनावर इलाके में युवक की करंट लगने से मौत:- बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नरखेड़ा में बिजली बोर्ड में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से चंद्रभान (43 वर्ष) की बुरी से तरह से झुलस गए।परिवार के लोगों ने बिजली के तार को काटकर चंद्रभान को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद परिजन उनको डॉक्टर के पास लेकर गए थे।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरु की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।चंद्रभान के चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं।घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!