स्वास्थ्य टीम का ग्रामीणों किया स्वागत

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के शिवनाम गांव में भ्रमण पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान डाक्टरों की टीम को सेनीटाइजर व माक्स देकर फूल मालाओं से लाद दिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र त्रिवेदीगंज डॉक्टर सुबीर रस्तोगी ओपी यादव उमाकात मिश्र अजय वर्मा एम.एल.यादव नर्स कल्पना व अर्चना बुधवार को गांव मे कोरोना संदिग्ध की जांच करने शिवनाम गांव पहुंचे तो वहीं ग्राम प्रधान विवेक वर्मा व अनुराग पाण्डेय अशोक पाण्डेय सन्दीप वर्मा गोविन्द पाण्डेय नरोत्तम पान्डे सचिन पाण्डेय ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।डॉक्टर सुबीर रस्तोगी ने कहा की जनता के प्यार व सहयोग से कोरोना महामारी से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!