राहुल पर टिप्पणी को लेकर सिकन्दर पहुँचे कोतवाली

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

बाराबंकी। फेसबुक पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी किए जाने को लेकर पुरे देश में कोहराम मंच गया। राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर जिले मे भी कांग्रेसी अक्रोशित हो गये। राहुल गांधी पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेसी कोतवाली पहुँचे। पूर्व कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुँचकर पुलिस को दी तहरीर। श्री रिजवी ने बताया की संजय पटेल नाम के व्यक्ति ने अपनी फेसबुक पर राहुल गांधी के बारे में अभद्र भाषा पोस्ट किया जिसके बाद कांग्रेसियों मे आक्रोश व्याप्त हो गया। सिकन्दर अब्बास ने प्रशासन से माँग की है की जल्द से जल्द संजय पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा की अगर प्रशासन हमारी माँगो को नही मानती है तो हम लोग उग्रप्रदशन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर तस्लीमन खान, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, अजीम अली आदी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!