एसडीएम की उपस्थिति में सभासदों ने ली शपथ

टिकैतनगर बाराबंकी। नगर पंचायत टिकैतनगर के सभागार में गुरुवार को शासन द्वारा नामित तीन सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सिरौलीगौसपुर एसडीएम प्रीति पाल सिंह ने दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा की उपस्थिति में तीनों लोगों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत टिकैतनगर परिसर के सभागार में चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह ने नामित सभासद हरीश बिहारी द्विवेदी, सचिन कौशल, परसुराम रावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ईओ कीर्ति सिंह ने शासन द्वारा मनोनीत तीनों सदस्यों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य बताया। विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने कहा सरकार नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। सरकार की ओर से नगर विकास के लिए एक बड़ा बजट भी नगर निकायों को आवंटित किया गया है। जिसमें सभासद एक अहम रोल अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर तबके की सुरक्षा है, यह जाति पात के भावना से ऊपर उठते हुए सबका साथ सबका विकास चाहती है। योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हमें सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर कालिका प्रसाद तिवारी, राजकुमार पांडेय, रविकांत तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, विजय सिंह, राकेश शुक्ला, पुरुषोत्तम तिवारी, अरुण द्विवेदी, सत्यम गुप्ता, राम अक्षयबर लोधी, दान बहादुर सिंह, प्रदीप द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!