बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एसडीओ जयप्रकाश की सक्रियता से जनता में खुशी की लहर

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है। इसका पूरा श्रेय विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) जयप्रकाश की सक्रिय कार्यशैली और जन-समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एसडीओ जयप्रकाश ने पदभार संभालते ही सबसे पहले फील्ड का निरीक्षण किया और जर्जर तारों, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों और फॉल्ट की समस्या को गंभीरता से लिया।

एसडीओ जयप्रकाश की पहल पर हुए बड़े काम ताबड़तोड़ फॉल्ट सुधार शिकायत मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर तुरंत लाइन चालू करवाई जा रही है
ओवरलोड से निजात कई मोहल्लों में क्षमता वृद्धि और नए ट्रांसफार्मर लगवाने का प्रस्ताव भेजा
जनसुनवाई कार्यालय में आने वाले हर उपभोक्ता की समस्या को खुद सुनकर निस्तारण कर रहे हैं

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले छोटी-छोटी शिकायतों के लिए चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब एसडीओ जयप्रकाश के निर्देशन में कर्मचारी भी अलर्ट मोड में हैं। रात में भी फॉल्ट टीम सक्रिय रहती है।

एसडीओ जयप्रकाश ने कहा है कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ताओं की संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है। कोई भी उपभोक्ता परेशान न हो, इसके लिए हम 24 घंटे प्रयासरत हैं।

उनकी इस कार्यशैली से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है और लोग खुलकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। क्षेत्र में अब उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में बिजली की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!