नगर में विद्युत विभाग द्वारा मॉर्निंग रेड अभियान चलाया जा रहा है   45 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई

मुकीम अहमद अंसारी

 

बिसौली,बदायूं। नगर में विद्युत विभाग द्वारा मॉर्निंग रेड अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 45 विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। जिनमें से पांच कनेक्शनों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। एसडीओ विकास राजपूत ने बताया कि यह अभियान बिजली व्यवस्था सुधारने, बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूलने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मॉर्निंग रेड का मकसद बिजली चोरी के मामलों को पकड़ना है। अक्सर रात में कटिया डालकर बिजली चोरी की जाती है जो सुबह की जांच में आसानी से सामने आ जाती है। दिन में कई उपभोक्ता घर पर नहीं मिलते जिसे जांच में दिक्कत होती है। इसी वजह से सुबह के समय यह अभियान चलाया जा रहा है। उप खंड अधिकारी विकास राजपूत ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे हर महीने समय पर अपना बिजली बिल जमा करें और बिजली के गलत इस्तेमाल से बचें।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!