अजय कुमार लल्लू की गैर कानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ महाअभियान चलायेगी,कांग्रेस
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी 02 जूून – कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गैर कानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ महाअभियान चलायेगी, सेशन कोटे ने हमारे प्रदेशीय अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज कर दी है लेकिन कांग्रेस पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है मजदूरो गरीबो और जरूरतमंदो के साथी हमारे अध्यक्ष को इंसाफ मिलेगा और सच की जीत होगी।
उक्त बाते कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव तनुज पुनिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने राज्यसभा सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया के ओबरी आवास पर आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में कही। प्रेस वार्ता के पश्चात्् प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई से सम्बन्धित महामहिम को सम्बोधित ाापन जिलाधिकारी के माध्यम से अपर जिलाधिकारी को प्रेषित किया।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओ ने कहा कि इस गिरफ्तारी के खिलाफ हम महाअभियान चलाकर एक – एक गांव और गरीब मजदूर की झोपडी तक जाकर अपनी बात कहेगे और लोगो की सेवा करेगे। हम प्रदेश की आवाम तक यह बात हर हाल में पहुँचायेगे कि लाखो जरूरतमंदो तक भोजन और राशन पहुँचाने वाले हजारो मजदूरो को उनके घर तक लाने वाले गरीब मजदूरो के मददगार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का अपराध क्या है? यही कि उन्होने जरूरतमंदो की मदद की, मजदूरो को राहत मिले और वह अपने परिवार से मिल सके इसके लिये बसो का इंजाम किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री लल्लू की अगुवाई में अब तक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगो तक कांग्रेसजनो ने राशन और भोजन पहुँचाया, 10 लाख प्रवासी श्रमिको की मदद की, 22 जिलो में सांझी रसोई चलायी, 40 हाईवे स्टाल लगाकर नाश्ता खाना वितरित कराया। कांग्रेसजनो ने कहा कि गरीब, मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार नही चाहती कि गरीब श्रमिक भाई बहनो को राहत मिल सके हम आज प्रेस वार्ता के जरिये ऐलान करते है कि हमारा मदद का हाथ कमजोर नही होगा हम सेवा का कार्य और तेजी से करेगे और देश के निर्माताओ की जी जान से सेवा करेगे, भाजपा सरकार दमन करे हम सेवा करेगे।
आज हम कांग्रेसजन संकल्प लेते है कि भाजपा सरकार के दमन क सामने झुकेगे नही सेवा कार्य और जी जान लागाकर करेगे, हमे न्यायपालिका पर भरोसा है सच की जीत होगी और कांग्रेसजनो को न्याय मिलेगा।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

