प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल: सुरेश यादव जनसंवाद में बोले सदर विधायक
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने देवा ब्लॉक की ग्राम सभा छोटी छेरिया, बड़ी छेरिया, पसिन छेरिया समेत कई ग्रामसभाओं में चैपाल लगा कर लोगो से जनसंवाद किया एवं उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का भी प्रयास किया। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की नीति गरीबों से खींचो अमीरों को सीचो वाली है,प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए गए थे उनमें से एक भी वादा पूरा करने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही है। सरकार ने अभी तक के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ धन्ना सेठों के लिए काम किया है सत्ता में बैठे लोगों का प्रदेश की गरीब जनता की समस्याओं और उनके अधिकारों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की ताला बंदी की विफल नीति के चलते ही आज प्रदेश का श्रमिक वर्ग बेरोजगार हो गया है उसके परिवार के पालन पोषण को लेकर सरकार अभी तक गंभीर नहीं दिख रही है,सरकार की विफलता के चलते कितने मजदूर भाईयो ने भुखमरी के चलते अपनी जान गवानी पड़ी,कितनी महिलाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा लेकिन सरकार के पास पर्याप्त संख्या में मौजूद वाहनों के होने बावजूद सरकार उन्हें उनके घर तक पहुंचाने में उपयोग में लाने में नाकाम रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक गुप्ता, संजय यादव, राम मगन, अमित यादव, बाबुल मिश्रा, हिमांशु वर्मा, मुन्ना, जसवंत यादव, वीरेंद्र यादव, युसुफ अब्दुल्ला समेत दर्जनों ग्रामवासी मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

