त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत जयचंद मऊ गांव में 2 दिन पूर्व से हाईटेंशन लाइन का पोल तेज हवाओं और तूफान के कारण बरसात के चलते टूट कर गिर गया जिससे गांव में बिजली की आपूर्ति की समस्या बनी हुई है लेकिन विद्युत विभाग के आला अधिकारी व कर्मचारियों ने अभी तक कोई सुध नहीं ली और ना ही विद्युत पोल को लगाने के किए किसी कर्मचारी को भेजा हैं जिससे ग्रामीणों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है, ग्रामीणों का कहना है कि 2 दिन पूर्व हुई बरसात के साथ तेज तूफान व हवाओं के झोंके से हाई टेंशन लाइन का पोल टूटकर गिर गया था जिसको लेकर अभी तक विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी लगाने को तो दूर देखने तक नहीं आया जब ग्रामीणों ने लाइनमैन को फोन करके सूचना दी कि हाई टेंशन लाइन का विद्युत पोल टूट कर गिर गया जिसके चलते गांव में बिजली नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है लेकिन अभी तक ना तो लाइन मैन के द्वारा बिजली को सही किया गया और ना ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने पोल को सही करने की कोई सुध ली है जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं बिजली आपूर्ति के कारण गर्मी की मार झेलने के साथ-साथ पूरे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

