भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी अधीक्षक का किया स्वागत

बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैदपुर के नवनियुक्त अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार जायसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। पिछले काफी समय से जनता की सेवा करने वाले राजन बकसोर और अमरीश रावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अधीक्षक से बातचीत करते हुए कहा कि इस कोरोना संक्रमण काल में हम सब आपसे अपेक्षा करते है कि आपके उचित मार्गदर्शन में स्वास्थ केन्द्र पर मिलने वाली समस्त सेवाएं क्षेत्र के नागरिकों तक सरकार की मंशा के अनुरूप शत् प्रतिशत पहुंचे। जिससे क्षेत्रवासी अधिक से अधिक स्वास्थ लाभ पा सके। अधीक्षक ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य करूंगा और उत्तम सेवाएं प्रदान करने का पूर्ण प्रयास करुंगा। भाजपा नेता राजन बकसोर ने अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार जायसवाल एवं विधानसभा जैदपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे अम्बरीश रावत को मोदी गमछा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरख मंडल अध्यक्ष वर्मा, परिपूर्णा नंद, दीपक निगम, डब्बू जायसवाल, संतोष सोनी, श्यामू जायसवाल, रामविलास वर्मा, राजू यादव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!