विचित्र बच्चे को देखते रह गये लोग

बाराबंकी। अद्भुत बच्चे के जन्म के बाद क्षेत्र मे हड़कंप मंच गया अद्भुत बच्चे को देखने के लिये लोगों की भीड़ लगने लगी। मामला विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असन्द्रा पर बुधवार को एक प्रसव  पीड़िता ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया जन्म के करीब चार घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई जबकि मां स्वस्थ हैं।सिद्धौर ब्लाक की ग्राम पंचायत गनेशी का पुरवा निवासी रीना पत्नी धर्मेंद्र कुमार को प्रसव पीड़ा के बाद परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असन्द्रा लेकर पहुंचे जहां रीना ने एक बिचित्र बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को देख लोग आश्चर्य चकित हो गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असन्द्रा में तैनात ए एन एम सरिता ने बताया जन्म के करीब 4 घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई जबकि मां स्वस्थ है‌।

 

Don`t copy text!