कोरोना महामारी में देश एक साथ खड़ा है: पटेल

मसौली बाराबंकी। मसौली ब्लॉक के नवागत खण्ड विकास अधिकारी प्रशिक्षु आईएएस दिव्यांशु पटेल ने ग्राम प्रधानों एव कर्मचारियों के साथ बैठक कर आरोग्य सेतु के अपलोड करने एव विकास कार्यों के प्रति दिशा-निर्देश दिया। ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों एव कर्मचारियो से रूबरू होते हुए प्रशिक्षु आईएएस खण्ड विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी में देश एक साथ खड़ा है और सभी देशवासी इससे डटकर मुकाबला भी कर रहे हैं। लिहाजा सभी लोगों को मुहं पर मॉस्क अवश्य लगाये और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे। उन्होंने ग्राम प्रधानों को आरोग्य सेतु के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक गाँवो में जागरूक नवयुवकों की 5 सदस्यीय कमेटी बनाई जाए जो ग्रामीणों को आरोग्य सेतु के प्रति लोगो को जागरूक कर सके। श्री पटेल ने शासन की मंशा अनुरूप सरकार द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा योजना के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने तथा समस्त विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं कर कर्तव्यनिष्ठा के साथ योजनाओं को क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत सफल पूर्वक संचालन कराए जाने की बात कही उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की हिदायत दी। बैठक में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पँचायत कृष्ण कुमार सिंह, एडीओ आइएसबी हनुमान प्रसाद वर्मा, लघु सिंचाई अभियंता आर के प्रकाश, ग्राम प्रधान सतनाम रावत, अमर सिंह वर्मा, प्रेमकिशोर वर्मा, दुर्गादयाल वर्मा, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि आदि लोग मौजूद थे।

Don`t copy text!