पारख महासंघ की बैठक मे कोरोना के प्रति किया जागरूक सत्यनाम शरण को जिला मीडिया प्रभारी बनाने पर बनी आम सहमति
अब्दुल मुईद के साथ रियाज वारिस की रिपोर्ट
बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कोटवाधाम में पारख महासंघ की बैठक आहुत हुई। मुख्य चैराहा स्थित चैधरी रैन बसेरा में बैठक दौरान पारख महासंघ की ओर से कोरोना महामारी के बीच अनलॉक हो रहे लाकडाउन के प्रति कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। पारख महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सियाराम बाबू ने गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। संघ के महामंत्री प्रदीप यादव ने दो गज दूरी, बहुत जरूरी अमल में लाते रहने को कहा। अनिल कुमार यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया। सेवानिवृत्त शिक्षक दर्शन लाल ने वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा.सत्यनाम शरण को पारख महासंघ का जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने तथा प्रत्येक पूर्णिमा तिथि को दोपहर 12 से दो बजे तक कोटवाधाम में मासिक कार्यकर्ता बैठक किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर आम सहमति बनी। इस मौके पर प्रदीप रावत, मंगल प्रसाद, प्रमोद रावत नन्हा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद के साथ रियाज वारिस की रिपोर्ट

