बाइक सवार युवक को लाठी से पीट किया लहूलुहान

टिकैतनगर, बाराबंकी। थाना टिकैतनगर के अंतर्गत ग्राम कोठरी गौरइया में रहने वाले युवक को बाइक से टिकैतनगर जाते समय रोक कर लाठी से वार करके घायल कर दिया। मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र का है जहाँ पर ग्राम कोठरी गौरइया के निवासी प्रशांत तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी अपने किसी काम से अपनी बाइक से टिकैतनगर जा रहा था ।जैसे ही वह युवक ग्राम भुड़वा पहुँचा वहाँ पर रास्ते मे खड़े सन्तोष रावत ने युवक की बाइक को रोक लिया और उसने कुछ दिन पहले अपने भाई को बाइक से गिराने की बात कही वही युवक के इस बात से इनकार करने पर युवक से गाली गलौज करने लगा,जिसके बाद युवक के ऊपर सन्तोष रावत ने लाठी से वार करके लहूलुहान कर दिया,जिसकी वजह से उसे सिर में व शरीर मे कई जगह पर चोटे आई जिसके बाद युवक ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है वही आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और युवक का इलाज सीएचसी टिकैतनगर में चल रहा है।

Don`t copy text!