बाराबंकी 08 जून:- वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लागू लाॅकडाउन में जनपद ही नही सम्पूर्ण प्रदेश में कांग्रेसजन प्रभावित जरूरतमंद गरीब, प्रवासी, मजदूरों तथा आवाम की मदद में लगे हैं और गरीब असहाय लोगों को भोजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं और पिछले दो दिनों से हम अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर सेवा सत्याग्रह चलाकर उनकी रिहाई की मांग प्रदेश की गरीब विरोधी भाजपा सरकार से कर रहे हैं और उसे एहसास दिला रहे हैं कि फर्जी मुकदमों तथा जेल से हम डरने वाले नही हैं, गरीब की सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य हैं और अंजाम की परवाह न करके सेवा करते रहेंगे।
उक्त बातें आज सेवा सत्याग्रह के तीसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव तनुज पुनिया ने आज नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला तथा कांग्रेस परिवार के सदस्यों के साथ कमला नेहरू पार्क, छाया चैराहा, ब्रह्मचारी आश्रम, कैलाश आश्रम, राजकमल थियेटर के पश्चात् मोहल्ला अभयनगर स्थित काशीराम कालोनी में जरूरतमंदों को भोजन वितरण से पूर्व स्थानीय गरीब, आवाम के बीच कही।
नेताद्वय ने गरीब आवाम को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कोरोना महामारी के चलते प्रदेश की गरीब आवाम तथा प्रवासी मजदूरों की सेवा कर रहे थे जो प्रदेश की भाजपा सरकार की आंखों में चुभ रहा था हमारी राष्ट्रीय प्रदेश प्रभारी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की लोकप्रियता उन्हें बर्दाश्त नहीं हुई और गरीबों की बुलन्द आवाज बन चुके प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, उन्ही की रिहाई की मांग और आपके परिवार की भूख मिटाने तथा दुख दर्द बांटाने आपके बीच में आये हैं।
सेवा सत्याग्रह के तीसरे दिन भोजन वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो. मोहसिन, तनुज पुनिया, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, इरफान कुरैशी, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अकील अंसारी, रामहरख रावत, हाजी सईद अहमद, के.सी.श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, मुइनुद्दीन अंसारी, सोनम वैश्य, संजीव मिश्रा, गयास भाई, श्रीकान्त मिश्रा, पवन यादव, मो. वैश आदि कांग्रेसजन मौजूद थें।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

