9 बजे के बाद मानकों को ताक पर रखकर संचालित हैं ढाबे। कर्फ्यू का नही हो रहा पालन
मोहिनी शर्मा बाराबंकी
बाराबंकी। जी हां। लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार के द्वारा 9 बजे के बाद कर्फ्यू के निर्देश दिए गए है जिसका सभी राज्य पालन भी कर रहे है लेकिन जनपद बाराबंकी में कुछ दुकानदार इन नियमो की धज्जियां उड़ाते भी दिख रहे है, जैसा कि स्टेडियम के सामने एक भोजनालय की आज रात्रि 9:30 बजे के बाद कैमरे में कैद ये तस्वीर खुद बयाँ कर रही है कि दुकान के बाहर खड़ी कार और दुकान के अंदर उपस्थित ग्राहक लजीज खाने का लुत्फ लेने के लिए नियमो को ताक पर रख रहे है और कही न कही पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठा रहे है। यही नही जनपद में कई जगह से ऐसी खबरें निरन्तर प्राप्त हो रही है कि दुकानदार देर रात्रि तक दुकान खोलकर सामान उपलब्ध करा रहे है और नियमो की निरंतर धज्जियां उड़ा रहे है।

