अजय सिंह किसानों और गरीबों की लड़ाई लड़ी: राजनाथ

अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। चैधरी अजय सिंह के निधन पर राजनीतिक, पत्रकारिता जगत व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चै. चरण सिंह के आग्रह पर राजनीति में कदम रखा था। वह किसान ट्रस्ट में मैनेजिंग ट्रस्टी रहे है। जिसके सदस्य चै. देवी लाल, जॉर्ज फर्नाडीज, बीजू पटनायक, कर्पूरी ठाकुर, मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, राम विलास पासवान, रवि राय आदि थे। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजय सिंह के निधन पर आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कही। श्री शर्मा ने बताया कि अजय सिंह पत्रकारिता से राजनीति में आए थे। राजनीति में रहते हुए उन्होंने किसानों और गरीबों की लड़ाई लड़ी। आगरा में ताज महोत्सव की शुरुआत करने वाले चैधरी अजय सिंह ने आगरा को नई पहचान दिलाई। सोशल एक्टिविस्ट रिज़वान रज़ा ने कहा कि चैधरी अजय सिंह समाजवादी परम्परा के व्यक्ति थे। वह एक ऐसे राजनेता थे जो हमेशा किसानों के प्रेरणास्रोत्र रहे हैं। उन्होंने एक धर्मनिरपेक्ष राजनेता के रूप में ख्याति अर्जित की। उनकी स्मृतियां और विचार हमेशा देश व समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, रवि प्रताप सिंह, सत्यवान वर्मा, उदय प्रताप सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, पी.के सिंह ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मशान्ति की ईश्वर से प्रार्थना की।

अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!