बाराबंकी। विकास खण्ड हरख के अंतर्गत ग्राम पंचायत दरावपुर में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने घर-घर जाकर चप्पल मास्क सैनिटाइजर तथा उपलब्धियों के पत्रक लोगों में वितरण किया। व पार्टी द्वारा 11 से 15 जून के बीच पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथों पर जाकर परिवारों से संपर्क कर उनको मास्क सैनिटाइजर तथा प्रधानमंत्री के पत्र दिए जाएंगे। जिसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने शुरू किया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे परिवार संपर्क योजना के अंतर्गत जिले के सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने विकासखंड हरख के अंतर्गत ग्राम सभा दराव पुर में घर घर जाकर चप्पल, मास्क व सैनिटाइजर तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों के पत्रक लोगों में वितरित किए गए हैं। आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपन 11 से 15 जून के बीच पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथ पर जाकर परिवारों से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र को देने का कार्य किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वरुण वर्मा जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

