बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली के रेलवे स्टेशन इलाके में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है वही मृतक के पुत्र ने कुछ लोगों पर जला कर हत्या किये जाने का आरोप लगा रहा है। बताया गया है कि फतेहपुर रेलवे स्टेशन के निकट के निवासी रमाशंकर( 75) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रमा शंकर के पुत्र का आरोप उसका कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है जिसके चलते विरोधियों ने उसके पिता की जला कर हत्या कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

