पुलिस ने खनन माफियों के खिलाफ चलाया अभियान जेसीबी समेत ट्रैक्टर-ट्राली को किया सीज

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। बड्डूपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन करते समय एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा। जबकि खनन कर रहे माफिया मौके से भाग गये। पुलिस ने खनन करते समय पकड़ी गई जेसीबी व ट्रैक्टर -ट्राली को सीज कर दिया। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के हैदरगंज रजबहा में बीते कई दिनों से अंधेरे में अवैध खनन का धंधा चल रहा था। इसकी शिकायत जिला स्तरीय अफसरों तक पहुंची, तो थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार की रात को पुलिस ने रजबहा के निकट छापा मारकर अवैध खनन को पकड़ लिया। पुलिस को देख खनन कर रहे माफिया, जेसीबी चालक व ट्रैक्टर चालक मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी व मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। बड्डूपुर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि हैदरगंज रजबहा के निकट मिट्टी खनन की सूचना मिली थी । एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!