कोरोना वायरस संक्रमण में भारत अब दुनिया में चौथे नम्बर पर, इंग्लैंड को पीछे छोड़ा
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट
नई दिल्ली कोरोना वायरस संक्रमण में भारत अब इंग्लैंड को पीछे छोड़ दुनिया में चौथे नम्बर पर पहुंच गया है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,00,38 नए मामले सामने आए इसी के साथ देश में करोना संक्रमितों की संख्या 2,97,193 पहुंच गई है जबकि 1 लाख 46 हजार 74 मरीजों को इस संक्रमण से मुक्ति भी मिल गई। इस प्रकार सक्रिय मरीजों की संख्या के लिहाज से भारत इंग्लैंड से पीछे है। मौतों की संख्या भी ब्रिटेन में भारत से ज्यादा है। गुरुवार को भारत में पहली बार 1 दिन में 365 लोगों की मौत हुई और इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या 8,473 तक पहुंच गई।
Related Posts

