सरकार जनता का दुख-दर्द बांट रही है। हर जरूरतमंदों को राशन और राहत सामग्री पहुंचा रही है।

रियाज़ वारिस संवाददाता थाना क्षेत्र देवा एसएम न्यूज़24टाइम्स

बाराबंकी। विकासखंड बंकी के देवा स्थित ग्राम पलटा में ऑल इण्डिया वारसी समाज व अक्षय पात्र संस्था के संयुक्त तत्वावधान में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। खाद्य सामग्री वितरण का शुभारम्भ एसडीएम सदर अभय पांडेय ने किया।
इस मौके पर श्री पांडेय ने कोविड 19 के बारे में लोगों को जागरूक किया। श्री पांडेय ने कहा कि सरकार जनता का दुख-दर्द बांट रही है। हर जरूरतमंदों को राशन और राहत सामग्री पहुंचा रही है। वहीं प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के अन्र्तगत रोजगार मुहैया करा रही। कोरोना के खिलाफ इस जंग में आत्मविश्वास और जागरूकता की सबसे बड़ा हथियार है। प्रशासन भी लगातार कोरोना से संक्रमित लोगों की जानकारी और उसके होने वाले संक्रमण से बचाव के प्रति आवाम को सजग कर रहा है। आप सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि सरकार और प्रशासन की गाइड लाइन का नियमता पालन करें। श्री पांडेय ने ऑल इण्डिया वारसी समाज व अक्षय पात्र संस्था के लोगों के प्रयास की सराहना की।
ऑल इण्डिया वारसी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी वासिक वारसी ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से हमें डरना नही है। बल्कि इस आपदा के विरुद्ध डटकर मुकाबला करना है। इस अवसर पर पत्रकार वकास वारसी, ऑल इण्डिया वारसी समाज के प्रदेश महासचिव महमूद वारसी ने सैकड़ों लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  प्रधान पलटा, मोहम्मद फैसल, अलीम सिकंदर, मोहम्मद कासिम खान वारसी, शान कुरैशी, दानिश आजम वारसी, अब्दुल्ला व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

रियाज़ वारिस संवाददाता थाना क्षेत्र देवा एसएम न्यूज़24टाइम्स

Don`t copy text!