चिराग तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं नगर कोतवाली के पास के दुकानदार -दुकानों के अन्दर जितना सामान नहीं होगा उससे अधिक रोड पर रखकर किया जा रहा मुख्य मार्ग को सकरा। -खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जिया उड़ाकर हो रहा है व्यापार। -जिलाधिकारी कार्यालय के निकट भी नहीं हो रहा डी0एम0 के रोस्टर का पालन
मोहिनी शर्मा एडवोकेट संपादक एसएम न्यूज़24टाइम्स
बाराबंकी। देश में फैली कोरोना महामारी के बचाव के जिला प्रशासन ने विगत दिनों शहर में व्यापार को चालू करने के लिए कुछ छूट दी, जिसका पालन भी हो रहा है किन्तु कुछ दुकानदार अपनी हठधर्मिता के चलते जिला प्रशासन के रोस्टर को नहीं मानते हैं और वह अपने फायदे के लिए खुलेआम दुकानदार खोलकर प्रशासन के रोस्टर का माखौल उड़ा रहे हैं। जबकि रोस्टर में कहा गया है कि केवल पंजीकृत दुकानदार ही दुकान खोलेंगे और दुकान का सामान बाहर अधिक मात्रा में नहीं रखेंगे। किन्तु इसके उल्टे नजारा देखना है तो आप कोतवाली के निकट स्थित बक्सा, कूलर, अलमारी की मार्केट आ जाइये वहां पर दुकानदार भारी मात्रा में माल को रोड पर रखकर दुकानदारी कर रहे हैं।
शहर कोतवाली के निकट, डाकघर के पास, बेगमगंज रोड पर अपंजीकृत व्यापारी मुख्य शटर को आधा खोलकर दुकान के सामने अत्याधिक मात्रा में अलमारी, बक्शा व कूलर आदि सजाकर कुर्सी डालकर बैठ जाते और खुलेआम भीड़ लगाकर दुकानदारी करते हैं वही कुछ दुकानदार पीछे के रास्ते से धड़ाधड़ बिक्री चालू रखें हुए हैं जबकि उक्त रोड से सैकड़ों जिम्मेदार अधिकारी व पुलिस कर्मी प्रतिदिन गुजरते हैं किन्तु कोई रोक टोक न होने से इनके हौसले काफी बुलंद हैं। वर्तमान समय में सफाई अभियान न चलने से जितना माल दुकान में नहीं होता है उससे अधिक माल रोड पर रखकर सड़क तक जाम कर देते है जिससे उधर से निकलने वाले तथा गाड़ी खड़ी करने वालों को काफी दिक्कते होती है।
उपरोक्त अतिक्रमण के लिए नगर पालिका परिषद भी कम जिम्मेदार नहीं है। नगर पालिका द्वारा कोई मानक व कार्यवाही तय न किये जाने से अतिक्रमण कारियों के हौसले काफी बुलंद हैं अगर पुलिस व नगर पालिका द्वारा दुकान के बाहर रखे अवैध रूप से सामान को तत्काल जब्त कर लिया जाये तो अतिक्रमण की समस्या से पूर्ण रूप से समाधान हो सकता है।
कई दुकानदारों से जब अवैध अतिक्रमण के बारे में पूछा गया कि आप लोग रोड तक क्यों अतिक्रमण करते हो इस पर दुकानदार कहने लगे कि हम लोग कोतवाली व नगर पालिका के कर्मचारियों को कूलर, अलमारी बक्सा आदि गिफ्ट में देते हैं इसलिए वहां के कर्मचारी सफाई अभियान या पुलिस के आने से पहले हमको सूचना दे देते हैं, तब हम लोग होशियार होकर माल हटा देते हैं। पोस्ट आफिस से लेकर बेगमगंज तक अवैध अतिक्रमण पर अगर औचक छापा मारकर कार्यवाही की जाये तो अतिक्रमण करने वालों के हौसले परस्त होगे वरना वह लगातार अपना अतिक्रमण बढ़ाते ही जा रहे हैं। एक-एक लगभग बीस-बीस कूलर, बक्सा, अलमारी दुकान के बाहर रखकर रोड पर कब्जा करके सोशल डिस्टेंसिंग का माखौल उड़ा रहे हैं।
वहीं डीएम कार्यालय के निकट भी उनके रोस्टर की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है वहां की सभी फोटो स्टेट व स्टूडियों की दुकानें प्रतिदिन खुली रहती हैं।
मोहिनी शर्मा एडवोकेट संपादक एसएम न्यूज़24टाइम्स

