नए भारत का नया उत्तर प्रदेश का पत्रक एवं मास्क, सेनेटाइजर वितरित……….

करण कुमार शर्मा जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ

लखनऊ . भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का ‘‘परिवार संपर्क अभियान‘‘ तीसरे दिन भी जारी रहा। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी का पत्र एवं योगी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल का ‘‘सुशासन के 3 वर्ष‘‘ नए भारत का नया उत्तर प्रदेश का पत्रक एवं मास्क, सेनेटाइजर वितरित कर रहे हैं।

महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री/विधायक सरोजनीनगर स्वाती सिंह ने सरोजनीनगर दक्षिण मंडल प्रथम के हिंदनगर वार्ड की बूथ संख्या 157 में एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष/विधायक सुरेश तिवारी ने कैंट विधानसभा के मण्डल चार में, उत्तर विधानसभा के विधायक नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा की बूथ संख्या 136 त्रिवेणीनगर में, मध्य विधानसभा के विधायक/उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक ने मध्य विधानसभा के रामतीरथ वार्ड के नवल किशोर रोड बूथ 302 से 306 में घर-घर जाकर संपर्क किया। इसके साथ-साथ लखनऊ महानगर क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया जिसमें प्रमुख रुप से महानगर महामंत्रियो सहित उपाध्यक्ष विवेक तोमर, टिंकू सोनकर, सौरभ बाल्मीकि, जया शुक्ला, आनंद द्विवेदी, अशोक तिवारी, घनश्याम अग्रवाल, राकेश सिंह एवं महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं पार्षदों सहित सेक्टर, बूथ कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया।

करण कुमार  शर्मा जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ

Don`t copy text!