देवा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 07 शातिर प्रतिबन्धित पशु तस्करों को किया गिरफ्तार,

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

बाराबंकी थाना कोतवाली नगर/ देवा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 07 शातिर प्रतिबन्धित पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, मौके से प्रतिबन्धित गोवंशीय पशु के वध हेतु प्रयुक्त बांका, ठीहा सहित 02 चार पहिया वाहन बरामद-

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा प्रतिबन्धित पशु तस्करों के विरूद्ध जनपद के समस्त थानों पर टीमों का गठन करके प्रभावी रात्रि गस्त एवं चेकिंग करते हुए गिरफ्तारी करने हेतु प्रतिदिन रात्रि 02 बजे से 10 बजे प्रातः तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान से जनपद में आपराधिक प्रवृति को रोकने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों को अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक 13.06.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आर0एस0गौतम के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह व थानाध्यक्ष देवा श्री प्रमोद कुमार सिंह की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह द्वारा प्रातः गस्त/चेकिंग की जा रही थी तो सूचना मिली कि कुछ पशु तस्करों द्वारा ग्राम मोहम्मदपुर मजरा कोडरमऊ स्थित बाग थाना कोतवाली नगर में प्रतिबन्धित गोवंशीय पशुओं का वध किया जा रहा है, जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व थानाध्यक्ष देवा की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पंहुचकर पीछा करते हुए द्वन्दपुरवा मोड़ ग्राम बरेठी थाना देवा से 07 शातिर प्रतिबन्धित पशु तस्करों 1-रईस पुत्र गुलाब निवासी जमालपुर मजरे बड़ागांव थाना मसौली जनपद बाराबंकी, 2- शकील पुत्र हजारी निवासी जमालपुर मजरे बड़ागांव थाना मसौली जनपद बाराबंकी, 3- मो0 आजाद पुत्र मो0 रईस निवासी भूसामण्डी(कसाईबाड़ा) फतेहगंज थाना अमीनाबाद जनपद लखनऊ, 4- मो0 नसीम पुत्र मो0 हसीम निवासी कसाईबाड़ा फतेहगंज थाना अमीनाबाद जनपद लखनऊ, 5- मो0 आमिर पुत्र अब्दुल अहद निवासी कसाईबाड़ा फतेहगंज थाना अमीनाबाद जनपद लखनऊ, 6- मो0 तौफीक पुत्र मो0 अकील निवासी कसाईबाड़ा फतेहगंज थाना अमीनाबाद जनपद लखनऊ, 7- रिन्कू सिंह उर्फ पिन्कू सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी मौलवीखेड़ा बिजनौर थाना बन्थरा जनपद लखनऊ को समय 09.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से वध करने में प्रयुक्त औजार 02 अदद बांका, 01 अदद ठीहा, रस्सी व 02 चार पहिया वाहन मारूति-800 नम्बर-यूपी 32 डब्लू 1744, मारूति जेन नम्बर- यूपी 32 बीएम 2644 व लगभग 04 कुन्तल मांस बरामद किया गया तथा जनपद लखनऊ निवासी अभियुक्त सुफियान उर्फ अण्डा की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-392/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्तगणों से पूछताछ करने पर बताया गया कि अभियुक्त रईस व शकील द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव-गांव जा कर चुड़ी बेचने के बहाने घुमंतू गोवंशीय पशुओं की खोजने की रेकी करते है, अगर घूमते हुए गोवंशीय पशु दिख जाते है तो अभियुक्त रईस व शकील द्वारा पकड़ कर एकान्त जगंल बांध दिया जाता है। अभियुक्तगण बहुत शातिर है, इनके द्वारा पशुओं की रक्तवाहनियों को काट दिया जाता है जिससे गोवंशीय पशु का रक्त(खून) धीरे-धीरे निकलता रहता है। इसके उपरान्त अभियुक्त रईस व शकील द्वारा जनपद लखनऊ निवासी सुफियान उर्फ अण्डा से सम्पर्क कर स्थान आदि बताया जाता है, फिर रात्रि के समय चार पहिया वाहनों से बताये गये स्थानों पर पंहुचकर गोवंशीय पशुओं का नृशंस तरीके से वध किया जाता है और मांस को वाहनों में लादकर जनपद लखनऊ में बेच दिया जाता है। अभियुक्त रिन्कू सिंह उर्फ पिंकू द्वारा मांस से लदी चार पहिया वाहनों को लखनऊ पहुंचाया जाता है, जिससे पुलिस आदि से बचा जा सके। अभियुक्तगण विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही भी की जायेगी। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के बारे में जनपद लखनऊ व विभिन्न थानों से पता किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-रईस पुत्र गुलाब निवासी जमालपुर मजरे बड़ागांव थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
2- शकील पुत्र हजारी निवासी जमालपुर मजरे बड़ागांव थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
3- मो0 आजाद पुत्र मो0 रईस निवासी भूसामण्डी(कसाईबाड़ा) फतेहगंज थाना अमीनाबाद जनपद लखनऊ।
4- मो0 नसीम पुत्र मो0 हसीम निवासी कसाईबाड़ा फतेहगंज थाना अमीनाबाद जनपद लखनऊ।
5- मो0 आमिर पुत्र अब्दुल अहद निवासी कसाईबाड़ा फतेहगंज थाना अमीनाबाद जनपद लखनऊ।
6- मो0 तौफीक पुत्र मो0 अकील निवासी कसाईबाड़ा फतेहगंज थाना अमीनाबाद जनपद लखनऊ।
7- रिन्कू सिंह उर्फ पिन्कू सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी मौलवीखेड़ा बिजनौर थाना बन्थरा जनपद लखनऊ।

 

Don`t copy text!