जैद्पुर बाराबंकी। परिवार संपर्क अभियान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मोदी सरकार के एक साल पुरे होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश भर में प्रधानमंत्री पत्र वितरण एवं परिवार संपर्क अभियान के तहत आज मंडल जैदपुर में बूथ संख्या 191 पर जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा महेन्द्र द्विवेदी के द्वारा घर घर संपर्क कर लोगो को मास्क, सेनेटाइजर व कोरोना वायरस से बचाव सामग्री व पत्रक वितरण कर संपर्क किया गया। युवा नेता राजन बकसोर ने लोगों से सरकार के आदेशों का पालन करने की सीख दी साथ ही घरो मे रहनें की अपील भी की। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष, राजन बरसोल, विवेक अवस्थी, छोटू, मनीराम, दीपक सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

