उड़ रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर के सब्जी मंडी वार्ड में सर्राफा बाजार होते हुए सब्जी मंडी के लिए गई सकरी गली में बेतरतीबी से खड़े दोपहिया वाहन अक्सर गली में जाम की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं जिसकी वजह से सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही है। लोगों ने सर्राफा मंडी व किराना मंडी को वाहन रहित बाजार बनाए जाने की मांग की है। जिससे सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन हो सके और लोग सुरक्षित ढंग से आवागमन करते हुए खरीदारी कर सकें।उल्लेखनीय है कि इन मंडियों में सोने-चांदी कपड़े एवं किराना की तमाम प्रमुख दुकानें संचालित होती हैं जिसकी वजह से अक्सर इन दुकानों के सामने दोपहिया वाहनों एवं रिक्शा ठेलियों की कतारें लगी रहती हैं। जिसकी वजह से अक्सर इन मंडियों में जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे मजबूरन लोगों को अक्सर असुरक्षित ढंग से सफर तय करना पड़ता हैं।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!