एसडीएम का चला हंटर, हटवाया अवैध निर्माण

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ,़ बाराबंकी। एसडीएम हैदरगढ़ के आदेश पर पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को खाली करवा दिया। मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पेचरुआ गाँव से जुड़ा हुआ है। हैदरगढ़ सुबेहा सम्पर्क मार्ग के किनारे पेचरुआ गाँव के समीप स्थित गाटा संख्या 556 जो कि सरकारी अभिलेखों में बंजर दर्ज है। उक्त भूमि पर बिना सड़क सीमा छोड़कर सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान किरण मिश्रा और प्रधान पुत्र अजय मिश्रा की सह पर गाव के ही शिवराम उर्फ तोन्दा रावत द्वारा जबरन अवैध निर्माण किया जा रहा था। गाँव के मुख्य मार्ग को जाने वाले सड़क के आंशिक भाग की भूमि पर उक्त व्यक्ति द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ योगेंद्र कुमार से पूरे मामले की शिकायत की ।सरकारी आवास पर एस डी एम हैदरगढ़ योगेंद्र कुमार ने ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए राजस्व कानूनगो और स्थानीय पुलिस टीम को गठित कर अवैध कब्जा हटवाये जाने का आदेश पारित किया। एस डी एम के आदेश पर पहुंचे कानूनगो सुनील कुमार के साथ राजस्व लेखपाल और कोतवाली हैदरगढ़ में तैनात दरोगा तेज बहादुर सिंह और हसनैन खान ने पैमाइश के बाद कि गयी निशादेही के बाद आंशिक भाग सरकारी जमीन पर हो निर्माण को पटवाकर अवैध कब्जा हटवा दिया।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!