मिशन प्रेरणा में शिक्षकों के उन्मुखीकरण को लेकर बैठक

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

बाराबंकी। विकासखंड देवा की न्याय पंचायत टिकरिया के परिषदीय स्कूलों के समस्त प्रधानाध्यापको के मिशन प्रेरणा के संदर्भ में उन्मुखीकरण को लेकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरमऊ प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी देवा आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी ने मिशन प्रेरणा विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं समस्याओं एवं शिक्षण व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जबकि एआरपी गणित कमलेश कुमार वर्मा ने प्रेरणा लक्ष्य प्रेरणा सूची एवं प्रेरणा तालिका के विषय में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर न्याय पंचायत प्रभारी चंद्रभान सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसौंदी के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक रामसेवक यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैहारा की प्रधानाध्यापिका बृजेश कुमारी, कृष्णेद्र वर्मा, सफिया फातिमा, प्रीति, अंजू सिंह, सरिता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Don`t copy text!