बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब विरोधी मानसिकता और राजनैतिक कायरता का परिचय देे रहे है हमे न्यायपालिका पर भरोसा है, मजदूर गरीबो, और बंचितो के साथी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जरूर न्याय मिलेगा। उक्त बाते जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जो गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगो की सेवा करने के अपराध में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गये है उनकी रिहाई के लिये देवा रोड स्थित गांधी भवन में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस परिवार के सदस्यो के साथ प्रदेश नेतृृत्व के निर्देश पर मौन प्रतिवाद शुरू करने के पूर्व व्यक्त किये। प्रदेश नेतृृत्व के निर्देश पर आज गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिये मौन प्रतिवाद कर रहे जनपद के कांग्रेस के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने बताया कि जनपद के कांग्रेस परिवार ने प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के महासिचव तनुज पुनिया नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा तथा कांग्रेस परिवार के सहयोग से 6 जून से 12 जून तक सेवा सत्याग्रह चलाकर जनपद में लगभग 17 हजार लोगो तथा कांग्रेस पार्टी ने सम्पूर्ण प्रदेश में 15 लाख जरूरतमंद लोगो को भोजन कराकर गरीबो के मसीहा अजय कुमार लल्लू की रिहाई की अपील की। इस संकट की घडी में जब सम्पूर्ण देश कोरोना जैसी महामारी की चपेट में है हम सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुये एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार राजनैतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है जिससे कांग्रेसजन डरने वाले नही है। आज के मौन प्रतिवाद मं मुख्यरूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, शबनम वारिस, के0सी0 श्रीवास्तव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, सुरेश चन्द्र वर्मा, रामहरख रावत आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

