महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मौके पर पहुँची

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जनपद सीतापुर के-महमूदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाबुपुर निवासी रिंकी 29 का विवाह दस वर्ष पूर्व बड्डूपुर थाना के ग्राम खजुरिहा मजरे गगचैली निवासी नीरज रावत के साथ हुआ था। शुक्रवार रात पत्नी-पति भोजन करने के बाद बाहर कमरे में सो गए। सुबह जब नीरज उठा तो पत्नी को बिस्तर पर न मिलने पर अंदर कमरे में पहुंचा तो महिला का शव साड़ी के फंदे पर लटका हुआ देखा ।जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुबह जानकारी पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने पुलिस से हत्या कर शव लटकाने की शिकायत कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Don`t copy text!