नही थम रहा अवैध कटान

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ़, बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लकड़ी के ठेकेदार इतना बेखौफ हो गए हैं कि नवागत थाना अध्यक्ष के आने के बाद भी अवैध कटान नहीं थम रही है। वन माफियाओं का मकड़जाल पूरे थाना क्षेत्र में बिछा हुआ है। मामला थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव का है। जहां इस दिन हो हरे भरे महुआ के पेड़ का कटान जारी है। वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े प्रतिबंधित फलदार वृक्षों के कटान अनवरत जारी किए हुए हैं। वन विभाग हो या पुलिस विभाग दोनों की मिलीभगत से हरे भरे पेड़ों पर आरे चलाए जा रहे हैं। जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!