खण्ड विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरेला एव धरौली में चल रहे कार्यों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, खण्ड विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने औचक निरीक्षण किया ग्राम पंचायत गुरेला में कार्य बन्द होने पर ग्राम प्रधान, पँचायत सचिव एव तकनीकी सहायक को नोटिस जारी की गयी है। विदित हो कि कोविड 19 महामारी के कारण ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत मिट्टी कार्य कराया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य जा रहे कार्यो की हकीकत परखने के लिए रविवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट खण्ड विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने ग्राम पंचायत गुरेला एव धरौली में कराये जा रहे कार्य स्थल पर पहुँचे परन्तु ग्राम पंचायत गुरेला के कार्य स्थल ब्राह्मण तालाब से सिसवारा नदी तक खारजा खुदाई में कड़ी नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक को नोटिस जारी की है। ग्राम प्रधान ओमकार यादव ने बताया कि रविवार होने के कारण आज काम बंद था तथा लोग मेन्था की पेराई कर रहे हैं। गुरेला के निरीक्षण के बाद ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल ने ग्राम पंचायत धरौली के मजरे मदारपुर स्थित तालाब के जीर्णउद्धार का जायजा लिया तथा कार्य स्थल पर 43 मजदूर काम करते हुए मिले कार्य पर सन्तोष जाहिर करते हुए श्री पटेल ने ग्राम रोजगार सेवक विनोद राव से मस्टर रोल, रोजगार रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। तथा मजदूरों से जानकारी ली। तथा कार्यस्थल पर महिला मजदूरों की संख्या अधिक देख प्रसन्नता व्यक्त की।

 

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!