दबंगो ने युवक को पीटा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। सीसीटी कैमरा के जरिये दूसरे घर की वीडियो रिकार्डिंग करने से मना पर दबंगो ने युवक को मार पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मसौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपूर का है त्रिलोकपूर निवासी राजू सोनी ने अपनी घर की सुरक्षा हेतु जो सीसीटीवी कैमरा लगवाया है वह पड़ोसी शुभम सोनी पुत्र दुर्गेश सोनी के घर की ओर एंगल लगाया है जिससे शुभम सोनी के घर पूरी वीडियो एव रिकाडिंग होती रहती है। पीड़ित शुभम ने मसौली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे माता- पिता की मृत्यु हो गयी है तथा घर पर दो बहनें रहती है। पिक्चर एडिटिंग कर यूट्यूब चैनल चलाने वाले रजत सोनी, राहुल सोनी और राजू सोनी से सीसीटीवी का एंगल बदलने को कहा तो रजत,राहुल एव राजू सोनी ने मिलकर शुभम की जमकर पिटाई कर दी।

 

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!