ट्रम्प ने फिर पलटी मारी, वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति से मुलाक़ात को बेक़रार
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
अमरीका के राष्ट्रपति ने अपने रुख़ से पलटते हुए कहा है कि वे वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति से मिलने के लिए तैयार हैं।
डोनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से मिलने में रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि वेनेज़ुएला के विपक्ष के नेता ख़्वान ग्वाएडू पर उन्हें बिलकुल भरोसा नहीं है और वे मादूरो से मुलाक़ात के लिए तैयार हैं। अमरीका के राष्ट्रपति इससे पहले वेनेज़ुएला के राष्ट्राध्यक्ष पर विभिन्न प्रकार के संगीन इलज़ाम लगा चुके हैं और उनकी सरकार गिराने की अनेक बार कोशिश कर चुके हैं। ट्रम्प ने इसी तरह वेनेज़ुएला के विपक्ष के नेता ख़्वान ग्वाएडू को इस देश के राष्ट्रपति के रूप में भी स्वीकार किया था। अमरीका ने ट्रम्प के ख़िलाफ़ कई प्रतिबंध लगाए थे और उसका घेराव भी कर रखा था।
टीकाकारों का कहना है कि वेनेज़ुएला के ख़िलाफ़ अमरीका की सभी चालों के नाकाम हो जाने और इस्लामी गणतंत्र ईरान द्वारा वेनेज़ुएला के ख़िलाफ़ अमरीका के प्रतिबंधों को विफल बना दिए जाने के बाद ट्रम्प, वेनेज़ुएला को अपनी तरफ़ बुलाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रम्प को डर है कि अगर वेनेज़ुएला और उस जैसे स्वाधीन देशों ने उस इलाक़े में ईरान का साथ दिया तो अमरीका का दबदबा ख़त्म हो जाएगा।

