व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ: सुरेश टेन्ट एसोसिएशन ने सदर विधायक का किया स्वागत
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। शहर के राजकमल हाल में आयोजित बाराबंकी टेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाराबंकी टेंट एसोसिशन की कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव का एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ होता है देश की अर्थव्यवस्था बड़े पैमाने पर व्यापारी वर्ग पर निर्भर होती है, लेकिन सरकार की संवेदनहीनता और बिना सूझ बुझ एवं बिना पूर्व तैयारी के लागू किए गए तालाबंदी एवं नोट बंदी के चलते मध्यम वर्गीय व्यापारी वर्ग का व्यापार चैपट हो गया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। विधायक श्री यादव ने आयोजकों का आभार व्यक्त हुए गठित कमेटी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह एसोसिएशन मात्र एक एसोसिएशन नहीं बल्कि मेरा परिवार है,आपका सेवक होने के नाते इस परिवार के एक एक सदस्य के हितो की रक्षा करना, दुखो और समस्याओं को दूर करना और सुखो को एक साथ बांटना हमारा नैतिक कर्तव्य है,इस परिवार के लोगों के हितों को लेकर मै हमेशा सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ता रहा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव मोहन वर्मा, हरीश कुमार श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, उमाकांत यादव, प्रदीप सिंह, जमाल मेहंदी, जय प्रकाश गुप्ता, मो मुईद, रवि जयसवाल, आकर्षण जयसवाल, रितिक पटेल, अब्दुल अजीम, मो युसुफ अब्दुल्ला समेत दर्जनों एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

