अधिवक्ताओ ने चीनी राष्ट्रपति का फूूंका पुतला
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। रामनगर मे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चन्द्र शुक्ल व महामन्त्री अशोक उपाध्याय की अगुवाई में चीन के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुवे चीनी राष्ट्रपति और वहाँ के बने सामानो को आग के हवाले करते हुए चीन मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रकट किया। इससे पूर्व अधिवक्ताओ ने सीमा पर शहीद जवानो के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बार अध्यक्ष सतीश ने सम्बोधित करते हुवे कहा की जिस तरह चीनी सैनिकों ने धोखे से हमारे जवानो के पीठ पर छुरा भोंका है और कई सैनिकों को शहीद किया है इसका बदला जरूर लिया जायेगा। महामंत्री अशोक ने कहा की चीन और पाकिस्तान दोनो पूरी दुनिया के दुश्मन है ये लोग आतंकवाद की पैदावार है। इन लोगों के खिलाफ जितना विरोध किया जाये कम है। लेकिन अब विरोध नही होगा सिर्फ चीन के बने सामानो को भारत मे नही बेचा जायेगा इसका बहिष्कार किया जाये। उन्होंने कहा चीन भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है हमें इससे सतर्क रहना होगा। इस अवसर पर काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

