मसौली बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागाँव 19 दिनों बाद सामान्य ओपीडी चालू हो गई। इससे जरूरतमंदों ने राहत की सांस ली। कोरोना महामारी से बचाव को भीड़ रोकने के लिए अभी गत 22 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागाँव की ओपीडी को बन्द कर दिया गया था तथा कोविड 19 के लिए अस्पताल को सुरक्षित किया गया था। जिससे सामान्य रोगियों को इलाज नहीं मिल पा रहा था। बन्द रही ओपीडी सोमवार से सामान्य ओपीडी शुरू की गई है। पहले दिन करीब तीन दर्जन मरीज देखे गये। केन्द्र प्रभारी डॉ. विनोद कुमार दोहरे ने बताया कि शासन के आदेश पर ओपीडी चालू कर दी गई हैं। ओपीडी में नियमों का पालन करवाने के निर्देश दिये गए हैं। आने वाले मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही तथा एक मरीज के साथ एक तीमारदार को ही अस्पताल आने की परमीशन दी जा रही है। मरीज और तीमारदार को मास्क पहनना जरूरी है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

