हैदरगढ़ विधायक ने पीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र जर्जर मार्गों का किया जाये मरम्मत
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी
बाराबंकी। हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत ने सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र की 6 किलोमीटर लंबी जर्जर मार्गों को मरम्मत कराने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा। जिसमें प्रवासी मजदूरों द्वारा काम लिए जाने की बात कही गई है। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ रावत द्वारा दिए गए पत्र में कहा गया है कि सिद्धौर क्षेत्र की 6 मार्ग पर पैदल चलना दूभर है। जिसमें पूरब बेलाव, पूरेलोनियम व जरगवां संपर्क मार्ग है। जिनकी लंबाई 1 किलोमीटर है। वहीं 800 मीटर लंबा रसूलाबाद भाठिया व 2 किलोमीटर लंबा भठिया संपर्क मार्ग के सिवाए 500 मीटर बसियामऊ संपर्क मार्ग शामिल है। जिसमें सीसी व खड़ंजा संपर्क मार्ग है। जो आबादी से मुख्य संपर्क मार्गों से जुड़े हुए हैं। इन मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रीय लोगों ने विधायक से मरम्मत कर मांग की थी। इन मार्गों के मरम्मत से सरकार की छवि के साथ प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिल सके। इसके लिए पहल की है। इस संबंध में विधायक बैजनाथ रावत ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा के लिए विभाग से मरम्मत की मांग की गई है।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

