ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीण परेशान, पुलिस मस्त ग्रामीण त्रस्त दुकान व मकान पर अज्ञात चोरों ने लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

जहांगीरबाद, बाराबंकी। क्षेत्र मे हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीण दहशत में है। लेकिन क्षेत्रीय पुलिस जनता की सुरक्षा करने के बजाये कुम्भकरण की नीद सोती रही। सदरुददीनपुर चैराहे पर स्थित किराना दुकान व मकान के चार ताला तोड़ कर चोरो ने नगदी समेत करीब दो लाख का सामान उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद चैराहे व बाजार के दुकानदार सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पीड़ित दुकानदार आशाराम के मुताबिक व्यवसायिक प्रतिष्ठान के बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते आकर चोरो ने अन्य घर के अंदर चार कमरों का ताला तोड़ा घर खाली था इसलिए चोरो के हाथ कुछ नही लगा। घर के अंदर से दुकान पहुचे चोरो ने 50 हजार की नगदी समेत किराना दुकान में रखा कई तरह का सामान गुटखा, सिगरेट, रिफाइंड, डालडा, दाल आदि सब उठा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुचे आशाराम नजारा देख दंग रह गए। दुकानदार के मुताबिक करीब दो लाख रुपया का नुकसान हुआ है।

चोरों ने बेखौफ होकर जमकर की लूटपाट

सद्दीपुर में बाजार और चैराहा एक ही रोड पर है यहां दर्जनों बड़ी दुकाने बैंक भी है। चोरो ने चार कमरों के ताला तोड़ने के लिए दीवाल का एक हिस्सा भी तोड़ा। हालात देख साफ होता है यहां चोर कई घंटे मौजूद रहे है। व्यवसायियों का कहना है कि इस इलाके रात को पुलिस गश्त नही करती सिर्फ दिन में राउंड लगा कर रात में शहर के अपने आवास चले जाते है। लोगो ने बताया यहां चोर अक्सर घटनाये करते है। हाल ही आर्यवर्त बैंक शाखा में भी चोरी की कोशिश हुई थी। घटना के बाद पूछतांछ के नाम पर लोगो को थाने लाया जाता रात भर मेहमान बना कर अगले दिन छोड़ कर मामला रफा दफा होता रहा है। इस घटना के बबात पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जल्द खुलाशा किया जाएगा।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

 

Don`t copy text!