परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। मध्य प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह का कार्यक्रम सरकार की मंशा के अनुसार संपन्न कराया गया। मंगलवार को शेखर ओझा संभागीय परिवहन अधिकारी (परिवर्तन अयोध्या) के नेतृत्व में राहुल श्रीवास्तव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन द्वितीय), डॉक्टर सर्वेश गौतम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन प्रथम), पंकज सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), उमाशंकर मिश्रा (यात्री/माल अधिकारी) के द्वारा जनपद के मुख्य चैराहों पर प्रवर्तन दल द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही यह भी सलाह दी गई कि भविष्य में बिना सीटबेल्ट एवं हेलमेट के वाहन का संचालन ना करें क्योंकि कभी भी दुर्घटना होने में गंभीर रूप से सर पर चोट लगने की संभावना बनी रहती है। सभी लोग जागरूक नागरिक होने के नाते जीवन एवं समाज के उत्तरदायित्व का निर्वहन करें।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!