भाकियू गुट ने पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ उठाई आवाज
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सरकार के खिलाफ आपत्ति जाहिर करते हुए किसानों को होने वाली परेशानियों पर विस्तृत रूप से बताया। भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश प्रभारी आशु चैधरी,मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या कुलदीप यादव (केडी), युवा जिला अध्यक्ष रोहित द्विवेदी ने बताया कि भाजपा सरकार के लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों व आम जनता को परेशान किया जा रहा है केंद्र सरकार को आम जनता की कोई फ्रिक नही है प्रधानमंत्री से लेकर ग्रह मंत्री अपने काम साधने में लगे हुए है और बड़े उद्योग पतियों के इशारों पर काम कर रहे है मण्डल अध्यक्ष जी ने कहा कि कच्चा तेल 38.73 डॉलर प्रति बैरल पर है और पेट्रोल व डीजल की कीमत रोज बढ़ रही है सरकार एक तरफ आमजनता को सुविधाएं देने का वादा करती है तो वही दूसरी ओर चुपके चुपके से तेल की कीमतों में व्रद्धि कर किसानों व मध्यम वर्गों को चोट पहुंचा रही है।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

