कांग्रेसियों का धरना, भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

मोहिनी शर्मा एडवोकेट

बाराबंकी। देश की मोदी सरकार का आवाम के दर्द से कोई मतलब नही है जिस समय देश का प्रत्येक नागरिक महामारी से लड़ रहा है उस समय मोदी सरकार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतो पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार बार बढाकर इस संकट के समय में सरकारी तिजोरी भरने में व्यस्त है देश की जनता से इनका प्यार सिर्फ दिखावा है अपने 6 वर्षो की सरकार में सिर्फ पेट्रोल डीजल पर बार-बार उत्पाद शुल्क बढाकर 18,00,000 करोड रूपये मोदी सरकार ने कमाया है। उक्त आशय की पांच सूत्रीय ज्ञापन राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया ने कांग्रेस परिवार के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित करके मांग की। मांग पत्र प्रेषित करने क पूर्व नगर के छाया चैराहे पर अमर शहीद बलभद्र सिंह चहलारी नरेश की प्रतिमा के नीचे पेट्रोल डीजल पर बढे दाम तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस परिवार के सैकड़ो साथियो ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। श्री पुनिया ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान पीएम केयर फण्ड का जब हिसाब मांगा गया तो मोदी के मंत्रियों ने उलटा चीनी सरकार द्वारा राजीव गांधी फाण्डेशन में पैसे देने का आरोप लगाया। जबकि यह आरोप सरासर गलत है। मोदी अपने पैसे का हिसाब न देकर दूसरे पैसे का हिसाब लेकर देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेसजनो ने ज्ञापन प्रेषित कर कर महामहिम से 5 मार्च के बाद पेट्रोल डीजल में बढाये गये दामो एवं उत्पाद शुल्क को तत्काल वापस लिये जाने के निर्देश केन्द्र सरकार को दिये जाने का अनुरोध किया है धरना प्रदर्शन कार ज्ञापन प्रेषित करने वालो में मुख्यरूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, राज लक्ष्मी वर्मा, वीरेन्द्र प्रताप यादव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, सोनम वैश सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

मोहिनी शर्मा एडवोकेट

Don`t copy text!