वृद्धाश्राम में दान-पुण्य कर मनाया भाजपा नेता प्रशान्त मिश्रा का जन्मदिन आश्रम में रोजाना प्रयोग किये जाने वालें बर्तनों का किया गया दान
आलीमा शमीम अंसारी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशान्त कुमार मिश्र के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं नें सफेदाबाद स्थित मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्राम में पहुंचकर बुजुर्गों में अपने नेता के जन्मदिन पर रोजना प्रयोग में आने वालें बर्तनों का वितरण किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री मिश्रा नें अपने जन्मदिन पर कहा कि जन्मदिन पार्टी में फिजूलखर्ची करने के बजाय लोगों को अब बुजुर्गो की सेवा में लगना चाहियें। सभी हमेशा अपने माता पिता को प्यार करें। उनके साथ वक्त बिताए और बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं. उन्होंने आपको बनाया है। श्री मिश्रा नें बुजुर्गो मंे बर्तनों का वितरण कर उनका आर्शीवाद भी लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजीत प्रताप ंिसह, देवराज त्रिपाठी, रुद्र प्रसाद अवस्थी, पवनेन्द्र प्रताप ंिसह, रीता यादव, परमानन्द बाजपेई, सुनील मिश्रा, जर्नादन चतुर्वेदी, वैभव पाण्डे, वैभव मिश्रा, शिवम शुक्ला, आकश द्विवेदी मौजूद रहे।
आलीमा शमीम अंसारी

