ईओ से शिकायत पर दुरुस्त कराई गेस्ट हाउस की व्यवस्थाएं कमियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सही मिली शिकायतें

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत हैदरगढ़ के अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन ने शिकायत मिलने पर तत्काल समस्याओं का निरीक्षण करके गेस्ट हाउस की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधाओं के प्रति नगर पंचायत के कर्तव्यों में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। हैदरगढ़ नगर में सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए बने दो गेस्ट हाउस बीते काफी समय से अव्यवस्था का शिकार थे। इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने उपरोक्त समस्याओं के प्रति नगर पंचायत का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि दशहरा बाग में बने गेस्ट हाउस में पंखे खराब है तथा बल्ब वगैरा भी अव्यवस्थित हैं। शौचालय की व्यवस्था में भी तमाम समस्याएं उत्पन्न है। यही नहीं नए गेस्ट हाउस सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पीछे भी कई अव्यवस्थाएं विद्यमान हैं। अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन ने शिकायत मिलने पर तत्काल दोनों गेस्ट हाउस का मौके पर जाकर कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रविंद्र मोहन को सभी शिकायतें सही मिली। जिसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का निराकरण तत्काल करवाया जाए। अधिशासी अधिकारी के निर्देशों के बाद नगर पंचायत का पूरा अमला गेस्ट हाउस में व्याप्त समस्याओं को निपटाने में जुट गया। जिसके बाद पुराने गेस्ट हाउस की विद्युत व्यवस्था को ठीक किया गया। वहां एक खराब पंखों को बदला गया। फ्यूज बल्ब भी बदले गए। यही नहीं अव्यवस्थित शौचालय को भी दुरुस्त किया गया। पानी की व्यवस्था को भी ठीक किया गया ।जबकि नए गेस्ट हाउस में भी जो समस्याएं थी उन्हें भी दूर किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी राजेंद्र कुमार एवं रामकेवल तथा जसकरण एवं सफाई कर्मी अनवर सहित अन्य कर्मी पूरी जिम्मेदारी से समस्याओं को निपटाने में जुटे रहे। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने समस्याओं के निराकरण के अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि नागरिक उपरोक्त गेस्ट हाउस किराए पर लेते हैं ऐसे में उन्हें गेस्ट हाउस की पूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उनका यह अधिकार है। नगर पंचायत प्रशासन के अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन व पूरे नगर पंचायत प्रशासन ने शिकायतों पर ध्यान दिया यह एक अच्छा कदम है। राजू भैया ने यह भी कहा कि काश नगर पंचायत प्रशासन के जिम्मेदार इन समस्याओं पर पहले ही ध्यान देते तो शायद वह और अच्छा होता। यह दुर्भाग्य है कि कई चुने गए जिम्मेदार लोग जनता की समस्याओं के प्रति बेपरवाह है।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!